पलामू(PALAMU): जिले के छत्तरपुर पुलिस ने अमही गांव निवासी विशाल कुमार पासवान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. विशाल के खिलाफ हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अप्राथमिकी अभियुक्त के रूप में और छत्तरपुर थाना में विभिन्न धारा व कांडो में संलिप्तता के कई मामले दर्ज थे. वह काफी दिनों से फरार चल रहा था.
मामले में छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि विशाल कुमार पासवान काफी दिनों से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की जा रही थी. शुक्रवार को उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
रिपोर्ट: अरविन्द अग्रवाल, छतरपुर(पलामू)
