✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दो दिन से लापता युवक का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:00:14 PM

देवघर (DEOGHAR) - देवघर  के नगर थाना क्षेत्र के बसमता स्थित तालाब से दो दिन से लापता युवक ललित मोहन पांडेय उर्फ मुन्ना का शव बरामद किया गया है. मृतक के परिजन ने 2 दिन पहले ही उनके लापता होने की सूचना नगर थाने में दी थी. परिजनों का आरोप है कि ललित की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया है. परिजनों ने युवक की हत्या का कारण जमीन विवाद बताया है.

क्या है मामला

बता दें कि कुछ भू माफिया द्वारा युवक पर जमीन खाली करने के लिए दवाब बनाया जा रहा था. वहीं जमीन नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी. तालाब से शव मिलने के बाद परिजन और आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और देवघर देवीपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पवन कुमार दलबल के साथ पहुंचे और आक्रोशितों को समझाया. उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हुए और जाम को हटा दिया. पुलिस द्वारा सभी बिंदु पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात की जा रही हैं. तालाब से शव मिलने के बाद आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है.

रिपोर्ट : रितुराज सिंहा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.