✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कतरास को कोयला चोरों से बचाइए हुजूर... केंद्रीय सतर्कता आयोग से की गई गुहार

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:54:34 PM

धनबाद(DHANBAD) : बियाडा  के पूर्व अध्यक्ष और समाजसेवी विजय झा ने  केंद्रीय सतर्कता आयोग को पत्र लिखकर बीसीसीएल के क्षेत्र संख्या 4 के अंतर्गत पड़ने  वाले भूभाग में रहने वाले सभी नागरिकों की सुरक्षा की मांग की है. पत्र में उन्होंने कहा है कि रोज जानकारी मिलती है कि कतरास रानी  बाजार, रामकनाली बुट्टू  बाबू का बंगला, केशलपुर  सहित कई जगहों पर कोलियरी  के आसपास बड़ी संख्या में अवैध मुहाना खोल दिया गया है, जहां से रोज कोयले का अवैध उत्खनन किया जा रहा है. पुलिस की छापेमारी के बाद मुहाने को बंद कर दिया जाता है फिर दो-चार दिनों के अंदर  मुहाना खोलकर कोयला उत्खनन शुरू कर दिया जाता है. 

झारखंड हाईकोर्ट में पीआईएल भी किया है दायर 
 
बता दें कि धनबाद में कोयले के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए विजय झा ने पीआईएल भी झारखंड हाईकोर्ट में किया है. उन्होंने मांग की है कि हाई कोर्ट की निगरानी में एसआईटी का गठन कर कोयले के अवैध खनन की जांच- पड़ताल की जाए, यह पता लगाया जाए कि कोयला चोरी से कौन लोग मालामाल हो रहे हैं और अब तक अवैध उत्खनन में चाल धसने  से कितने लोगों की मौत हुई है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.