☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सेल के अधीन कार्यरत सफाई कर्मियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल 

सेल के अधीन कार्यरत सफाई कर्मियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल 

चाईबासा (CHAIBASA) : सेल की गुवा लौह अयस्क खादान के अस्पताल समेत तमाम विभागों में कार्यरत 76 सफाईकर्मियों ने 11 मार्च की सुबह से ही अनिश्चित कालिन हड़ताल प्रारम्भ कर कार्य को पूरी तरह से ठप कर दिया है. इससे अस्पताल, टाउनशिप समेत तमाम विभागों की साफ-सफाई का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है. सफाईकर्मियों के अचानक हड़ताल पर जाने की मुख्य वजह 76 सफाईकर्मियों में से एक सफाईकर्मी को अकुशल से अर्द्धकुशल श्रमिक के रूप में गोपनीय तरीके से पिछले दो वर्षों से पदोन्नति दिया जाना है. इस मामले की जानकारी अब जाकर जब बाकी सफाईकर्मियों को मिली तो सभी नाराज होकर हड़ताल पर चले गये हैं.

जूनियर को कैसे मिली पदोन्नति?

सफाईकर्मियों के इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय ने बताया कि प्रबंधन के अधिकारी ने पैसा लेकर या भ्रष्टाचार का अन्य तरीका अपनाकर एक सफाईकर्मी को पदोन्नति दिया है. मामला उजागर होने के बाद वह कह रहे हैं कि यह किसी की मानवीय भूल की वजह से ऐसा हुआ होगा. अगर भूल हुई होगी तो इस भूल को पिछले दो वर्षों के दौरान कोई अधिकारी पकड़ नहीं सका? उन्होंने कहा कि इसमें बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है. रामा पांडेय ने कहा कि जिसे पदोन्नति दी गई है, वह तमाम सफाईकर्मियों में सबसे जूनियर है. उसे उसकी मां के स्थान पर छह वर्ष पूर्व काम पर रखा गया था. हम उसकी पदोन्नति का विरोध नहीं करते हैं. हमारा विरोध इस बात का है कि उक्त सफाईकर्मी से वरिष्ठ अन्य 76 सफाईकर्मी हैं, जिसमें से कुछ सेवानिवृत्त भी होने वाले हैं. इन सभी को पहले पदोन्नति क्यों नहीं दिया गया? एक के मामले में प्रबंधन से गलती हुई है तो बाकी 76 के मामले में भी प्रबंधन मानवीय भूल कर सभी को पदोन्नति दे.

अधिकारी से बातचीत निकला बेनतीजा  

उन्होंने आगे कहा कि रोटेशन में कार्यरत सफाई व अन्य मजदूरों को स्थायी किया जाए, कुछ ठेकेदार मजदूरों से प्रतिमाह 3 हजार रुपए घूस लेते हैं, जो पूरी तरह से बंद होनी चाहिए. अगर उक्त मांगें पूरी नहीं होती हैं तो यह हड़ताल अनिश्चित काल के लिए जारी रहेगा. इस मामले के समाधान हेतु दोपहर लगभग ग्यारह बजे गुवा के सीजीएम बीके गिरी सेल अस्पताल पहुंचे एवं गुवा अस्पताल प्रबंधन के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अशोक कुमार अमन के साथ मजदूर नेता रामा पांडेय, अंतर्यामी महाकुड़ आदि से इस मामले के समाधान व उक्त मांगों को लेकर वार्ता की. लेकिन, वार्ता बेनतीजा निकला, जिस वजह से हड़ताल अनिश्चितकालिन जारी रखने का निर्णय लिया गया है.

रिपोर्ट : संदीप गुप्ता, गुवा(चाईबासा)

Published at:11 Mar 2022 02:56 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.