✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इस हाल में घर में मिली पिता-पुत्र की लाश, हत्या की आशंका

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:55:17 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - बागबेड़ा के गांधीनगर में एक मकान में सुबह पिता-पुत्र की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. बागबेड़ा पुलिस जांच में जुट गई है. हालांकि पुलिस कुछ भी स्पष्ट नहीं बोल रही है. लेकिन लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं. उस हिसाब से पुलिस पारिवारिक हालात और अनैतिक संबंध इन तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय पिता सुशील मोहंती और उसके 40 वर्षीय पुत्र राजू मोहंती दोनों शराब के आदि थे. मुश्किल से घर चलता था. दोनों के शव जिस हालत में मिले हैं, इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुत्र के गले में चोट के निशान पाए गए हैं. पोस्टमार्टम के बाद ही ये खुलासा हो पाएगा कि हत्या है या आत्महत्या या कुछ और. राजू मोहंती विवाहित है और चार बच्चों का पिता है. उसकी पत्नी भी घर में साथ रहती है.

वहीं एस एसपी तमिल वानन भी घटना की जानकारी मिलते घटनास्थल पर पहुंचे.मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रथम दृष्ट्या इसे हत्या बताया.उन्होंने बताया कि पत्नी और घर के एक किराएदार से लगातार पूछताछ हो रही है.पत्नी ने बताया है कि रात को शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसने राजू को 100रूपये दिए थे.पैसे लेकर दोनों घर से बाहर गए थे.बकौल पत्नी ने कहा उसके बाद क्या हुआ जानकारी नहीं.

रिपोर्ट : अन्नी अमृता,ब्यूरो हेड, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.