टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : लालू प्रसाद यादव की होली अपनों के बीच मनेगी या त्यौहार में वे जेल में रहेंगे, इसपर फैसला आज होगा. चारा घोटाला से जुड़े रांची के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की जमानत पर झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार 11 मार्च को सुनवाई होगी.
गौरतलब है कि 21 फरवरी को इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत लालू प्रसाद यादव को इस मामले में 5 साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद से ही वे रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत हैं. इससे पहले चार मार्च को भी लालू यादव के वकील देवर्षि मंडल ने जमानत याचिका दायर की थी. लेकिन कोर्ट ने त्रुटियों का हवाला देकर फिर से याचिका दाखिल करने का आदेश दिया था. वकील के मुताबिक लालू प्रसाद यादव अपनी आधी सजा जेल में काट चुके हैं. फिलवक्त कई बीमारियों से जूझ रहे हैं. साथ ही उम्र भी अधिक है. इसी आधार पर जमानत की अपील की गई है.
