✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

संथाल परगना मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए संथाल परगना के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Pancham Jha Dumka
Pancham Jha Dumka
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:26:39 AM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  शुक्रवार, दिनांक 11मार्च 2022 को संथाल परगना के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

दुमका जिला

भाजपा की जीत पर दुमका में जश्न,खूब उड़े रंग-गुलाल : यूपी और उत्तराखंड सहित 4 राज्यों की विधान सभा चुनावों में शानदार जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में जश्न मनाया. खूब अबीर-गुलाल उड़ाए गए. भाजपा के जिला कार्यालय से जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन नेतृत्व में शहर में विजय जुलूस निकाला गया. (हिंदुस्तान)

पेड़ से बाइक के टकराने पर साला-जीजा जख्मी, अस्पताल में भर्ती : दुमका-मसलिया मुख्य पथ पर पिछलू गांव के पास बाइक के पेड़ से टकराने पर साला और जीजा जख्मी हो गए. इस घटना में साला पांडू राय को गंभीर रुप से चोटे लगी है. पांडू राय का एक पैर टूट गया है. यह घटना गुरुवार को हुई. (हिंदुस्तान)

अवैध कोयला समेत ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी : जरमुंडी अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद ने पुलिस बल के सहयोग से छापा मारकर बुधवार की देर रात बासुकीनाथ निवासी महेश साह के घर के परिसर से 12 टन अवैध कोयला एवं चार टन अवैध कोयला लदे एक ट्रैक्टर को जब्त करने की कार्रवाई की है. छापामारी में बासुकीनाथ निवासी महेश साह निजी आवास के अहाते में लगभग 12 टन कोयला का अवैध भंडारण पाया गया. (दैनिक जागरण)

क्रशर प्लांट के पास झोपड़ी में सो रहे मजदूरों पर गिरा स्टोन डस्ट लदा हाइवा, दो की मौत : जमरूपानी स्थित बाबा बजरंगबली स्टोन क्रशर प्लांट कार्यालय से सटी झोपड़ी में सो रहे मजदूर के ऊपर अहले सुबह डस्ट लदा हाइवा पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई. बताया जाता है कि क्रशर प्लांट के मजदूर अपने कार्यालय के बगल झोपड़ी में सो रहे थे. इधर हाइवा चालक पर स्टोन डस्ट लोडिंग कर रात प्लांट में ही रुक गया था. अलसुबह जब जाने के लिए उक्त गाड़ी घुमा रहा था कि क्रशर प्लांट कार्यालय के बगल में झोपड़ी में सो रहे मजदूर के ऊपर पलट गई. (हिंदुस्तान)

जरमुंडी में बिजली चोरी को लेकर 15 लोगों पर प्राथमिकी एवं जुर्माना : जरमुंडी क्षेत्र में अवैध तरीके से बिजली का उपभोग करने के मामले में कुल 15 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. बिजली चोरी को लेकर विभाग द्वारा सभी आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया गया है. (हिंदुस्तान)

देवघर जिला

कोविड टीकाकरण गति बनाये रखने की आवश्यकता  - भजंत्री : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को स्वास्थ्य व समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया. उपायुक्त द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ फाईलेरिया एमडीए 2022 कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए धीमी गति से कार्यों पर रोष प्रकट करते हुए सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. कोविड टीकाकरण गति को बेहतर करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का निदेश दिया. (हिंदुस्तान)

जसीडीह

338 यात्री धराए, 1.64 लाख जुर्माना  : जसीडीह स्टेशन पर गुरुवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग की गयी. चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 338 यात्रियों को पकड़ा गया यात्रियों से 1 लाख 64 हजार 505 जुर्माना वसूला गया. रेलवे मजिस्ट्रेट एसके चंद्रा के नेतृत्व में विभिन्न ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान कुछ बिना टिकट यात्री भाग निकलने में भी सफल रहे जबकि विभिन्न रेलवे एक्ट के तहत 338 यात्रियों से जुर्माना वसूल कर छोड़ा गया. (हिंदुस्तान)

पहाड़पुर में दो एकड़ जमीन पर अफीम की खेती : कसाठी पंचायत के पहाड़पुर गांव में लगभग दो एकड़ जमीन पर अफीम की खेती की सूचना पर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी करायी गयी. एसपी के निर्देश पर गुरुवार को थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार मुर्मू, एएसआई भरथ सिंह, अकील अहमद, सुधीर कुमार समेत 15 की संख्या में सुरक्षाबलों के साथ पहाड़पुर पहुंचे. (हिंदुस्तान)

5 बोरा प्रतिबंधित गुटखा व नकली सिगरेट जब्त : नगर पुलिस ने नोडल पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार व एसडीपीओ पवन कुमार की अगुवायी में नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप 5 बोरा प्रतिबंधित अवैध गुटखा सहित नकली सिगरेट जब्त किया है. इस बाबत नोडल पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जानकारी के अनुसार डॉ. कुमार, एसडीपीओ व नगर थाना की पुलिस के साथ प्राइवेट बस स्टैंड के पास गए. वहां कोलकाता से आ रही पागल बाबा बस से 5 बोरा प्रतिबंधित गुटखा पान मसाला व सिगरेट जो बिना जीएसटी बिल का था को उतारकर टोटो में लादकर ले जाया जा रहा था को पकड़ा गया. (हिंदुस्तान)

गोड्डा जिला

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से युवक बरामद, 4 पर मामला दर्ज : पुलिस के दबाब के बाद अपहरणकर्ताओं ने युवक को छोड़ा. चार अभियुक्तों पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही हो रही है. पूर्व के विवाद की वजह से रौतारा चौक निवासी सन्नी झा का मंगलवार को हथियार के बल पर अपहरण कर लिया गया था. जिसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद लगातार छापेमारी करके अपहरणकर्ताओं के ऊपर दबाव बनाया. जिसके बाद अपहरणकर्ताओं युवक को बुधवार देर रात छोड़ दिया. (हिंदुस्तान)

जन समस्या को लेकर पांचवां दिन धरना-प्रदर्शन रहा जारी : मेहरमा प्रखंड के लकड़मारा पंचायत मुख्यालय समीप समाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर झा जन समस्याओं एवं मुल भूत सुविधा को लेकर आज पाँचवां दिन धरना-प्रदर्शन पर बैठे रहे. कहा जाता है कि 28 दिसम्बर को लकड़मारा पंचायत भवन में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें पंचायत के ग्रामीणों के द्वारा राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, सरकार की आकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास,किसान ऋण माफी योजना, मनरेगा योजना के तहत कार्य से संबंधित आदि कई आवेदन दिए थे लेकिन अब तक उक्त आवेदन पर कोई कारवाई नहीं हुई है. (हिंदुस्तान)

साहेबगंज जिला

गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत : शहर के बिजली घाट सटा गंगा में 10 मार्च की शाम को एक व्यक्ति का शव होने की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घाट से मृतक का टी शर्ट आदि बरामद हुआ. इससे साफ हो गया कि संबंधित व्यक्ति स्नान करने आया होगा और डूब गया होगा. हालांकि थोड़ी देर में ही परिजन मौके पर पहुंच शव की पहचान सकरुगढ़ चैती दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले मो. गफार (54) के रूप में कर ली. (हिंदुस्तान)

पाकुड़ जिला

नरोत्तमपुर गांव के डीप बोरिंग में छह महीने से महिला ने लगाया ताला : सदर प्रखंड के नरोत्तमपुर गांव में डीप बोरिंग को एक महिला द्वारा बंद कर दिए जाने से स्थानीय लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है. इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उपायुक्त से भी किया है. कहा कि पिछले छह महीना से डीप बोरिंग का पानी गांव के ही जोसना बीबी द्वारा बंद कर दिया गया है. जब भी ग्रामीण पानी छोड़ने व डीप बोरिंग में लगाए गए ताला को खोलने की बात करते हैं तो वह ग्रामीणों के साथ झगड़ा करने लगती है. (हिंदुस्तान)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.