धनबाद (DHANBAD) : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरमैन सोमा मंडल कोयलांचल पहुंची. कोयलांचल में गुरुवार को उन्होंने न सिर्फ चासनाला, जीतपुर और तासरा प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया बल्कि भूमिगत खदानों में भी बिना किसी डर भय के उतरी और कोयला उत्पादन के तौर-तरीकों का निरीक्षण किया.
बता दें कि 70 के दशक में चासनाला कोलियरी में हादसा हुआ था और 375 लोग जल समाधि ले लिए थे. पूरे विश्व में इस हादसे की चर्चा हुई थी. राहत कार्य के लिए विदेशों से भी मदद लिए गए थे. इस कोलियरी पर कालापत्थर फिल्म भी बनी थी. इसमें हीरो के रोल में अमिताभ बच्चन थे. अभी हाल के दिनों में ही उन्होंने खुलासा किया था कि फिल्मी दुनिया के आने के पहले वह धनबाद के खदानों में नौकरी करते थे. आज जब सोमा मंडल खदान में उतरने लगी तो लोगों को काफी आश्चर्य हुआ. लेकिन वह ठान कर ही आई थी कि भूमिगत खदानों को देख कर ही जाएंगी और उन्होंने ऐसा ही किया. सेल चेयरमैन बुधवार को रांची में दो दिवसीय एनुअल बिजनेस प्लान में शिरकत करने के बाद बोकारो होते हुए यहाँ पहुंची थी.
