धनबाद(DHANBAD): पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज घोषित हो गया. यूपी में जहां बीजेपी पूर्ण बहुमत से दोबारा सरकार बनाने के लिए तैयारी कर चुकी है. वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह ने भारतीय राजनीति में इतिहास रच दिया है. उन्होंने रिकॉर्ड 1 लाख 79 हजार वोट से जीत दर्ज की है. वे उत्तर प्रदेश के नोएडा सीट से चुनाव जीते हैं.
पंकज सिंह के रिकॉर्ड वोटों से जीत का जश्न धनबाद में भी जोरशोर से मनाया गया. पंकज सिंह का पारिवारिक संबंध धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाले अमरेश सिंह से है. अमरेश सिंह और उनका पूरा परिवार धनबाद में पंकज सिंह की जीत का जश्न पटाखे फोड़ कर मना रहे हैं.
