गुमला(GUMLA): भारत के चार राज्यों में बीजेपी के बेहतर प्रदर्शन से गुमला के बीजेपी कार्यकर्ता भी पूरी तरह से उत्साहित हैं. इस मौके पर कार्यकर्ता पूरे गाजे बाजे के साथ होली और दीपावली एक साथ मनाते हुए नजर आए. इस दौरान पूरे शहर का माहौल पूरी तरह से बीजेपी जिंदाबाद के नारों से गूंज रहा था. पुरुष हो चाहे महिला सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था.
कार्यकर्ता जेसीबी पर सवार होकर पहुंचे
वहीं यूपी में बुलडोजर बाबा के नाम से चर्चित योगी आदित्यनाथ के प्रतीक के रूप में कार्यकर्ता जेसीबी पर सवार होकर पहुंचे थें. सभी कार्यकर्ताओं का यही कहना था कि देश मे बीजेपी पर ही लोगो का विश्वास है. और मोदी व योगी के नेतृत्व में लोगो को देश और राज्य का विकास नजर आ रहा है. सभी एक-दूसरे को मिठाई खिलाने के साथ ही रंग और अबीर लगाते हुए नजर आ रहे हैं.
रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला