✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पूर्व-मध्य रेलवे जीएम से होली स्पेशल ट्रेन चलाने और कई एक्सप्रेस ट्रेनों में बोगी बढ़ाने की मांग

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:52:05 PM

झुमरी तिलैया (JHUMRI TYAILYA) – “होली पर झारखंड आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे बोर्ड और पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर, बिहार झारखंड और उत्तर प्रदेश के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 12 मार्च से 25 मार्च तक करें. ताकि यात्रियों को आरामदायक यात्रा और भिड़ से निजात मिल पाए”. झारखंड जिला परिषद की अध्यक्ष सह कोडरमा जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने गुरुवार को रेल मंत्री रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर और मंडल रेल प्रबंधक धनबाद को ट्वीट कर उक्त मांगे रखी है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बाद बड़ी संख्या में लोग होली मनाने अपने अपने गांव लौटगें. ऐसे में रांची, हजारीबाग टाउन ,जमशेदपुर ,धनबाद से स्पेशल ट्रेन चलाने और इन स्टेशनों से खुलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की पहल की जानी चाहिए. ताकि कोडरमा, धनबाद, बोकारो ,गया एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन एवं पटना आने जाने में यात्रियों को सुविधा मिल सके.

कई रेल मंडलों ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने कर दी है घोषणा

कई रेल मंडलों ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा भी की है. लेकिन धनबाद रेल मंडल की ओर से से अभी तक किसी भी ट्रेन के चलाने या गंगा दामोदर, धनबाद लुधियाना एक्सप्रेस, पटना रांची जनशताब्दी, हटिया पटना एक्सप्रेस में बोगियों के बढ़ाने की घोषणा नहीं की गई है. वहीं 15 मार्च के बाद भीड़ बढ़ेगी जिप प्रधान ने आगे कहा कि होली के पहले कई ट्रेनों में जनरल बोगियों के लिए टिकट बिक्री की सुविधा भी प्रदान करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी किया है. इधर सामान्य लोग को भी ट्रेन खुलने से लेकर गंतव्य स्थान तक जाने में जनरल टिकट से लाभ मिलेगा. कोडरमा रेलवे स्टेशन पर हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस तथा हजारीबाग रोड और पारसनाथ में नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव पुनःचालू करने पर भी बल दिया. जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने आगे कहा कि कोडरमा जंक्शन से खुलने वाली कवार मधुपुर और कोडरमा हजारीबाग टाउन, बरकाकाना पैसेंजर की पारंपरिक रैक को बदलकर इन दोनों खंडों पर डेमो ट्रेन का परिचालन को हरी झंडी देने की मांग रेल अधिकारियों से की है. उन्होंने कहा कि इन दोनों ट्रेनों का परिचालन जब शुरू हुआ था तब डेमो ट्रेन चलाई गई थी बाद में इसके रैक को हटा दिया गया अब होली के समय पुनः उन्हीं रैक को चलाया जाए, ताकि महानगरों और विभिन्न राज्यों से आने वाले यात्री को सफर में आराम मिलेगा तथा रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा.

रिपोर्ट : अमित कुमार, झुमरी तिलैया (कोडरमा)

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.