☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पांच राज्यों के परिणाम पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष, चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं

पांच राज्यों के  परिणाम पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष,  चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं

रांची(RANCHI) : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने पर भाजपा खेमे में खुशी है तो बाकी दल के नेताओं में गम. सभी पार्टी के नेता अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. चुनाव नतीजों पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत ही सर्वाेपरी होता है. हम इस चुनाव परिणाम को पूरी विनम्रता एवं जिम्मेदारी से स्वीकार करते हैं.

कहा, करेंगे और मेहनत

राजेश ठाकुर ने कहा कि इस विषय में कोई दो राय नहीं कि चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है. खास कर पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव परिणाम हमारे लिये चुनौतिपूर्ण भी है और आशा के उलट भी. ठाकुर ने कहा कि हम चुनाव हारे हैं, पर हिम्मत नहीं और न मनोबल खोया है और न ही आगे बढ़ते रहने का संकल्प. कहा कि इन राज्यों में हमारे कार्यकर्ता और नेताओं ने मिलकर कड़ी मेहनत की. पर जनता का मत फिर भी हमारे पक्ष में नहीं रहा. पूरे देश और खासकर जिन राज्यों में चुनाव हुए, वहां की जनता के  साथ हमारा रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं बल्कि आत्मीयता का है. हम इस रिश्ते में अधिक विश्वास और अपनापन पैदा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे. एक जिम्मेवार विपक्ष के रूप में जनता की समस्याओं को सदन में और सदन के बाहर पूरी ताकत से उठाएंगे.

Published at:10 Mar 2022 05:05 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.