☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मोबाइल चोरी के आरोप में एक धराया, आरोपी ने महिला पर लगाया यह इल्जाम

मोबाइल चोरी के आरोप में एक धराया, आरोपी ने महिला पर लगाया यह इल्जाम

गिरिडीह (GIRIDIH) -  गिरिडीह के टॉवर चौक में गुरुवार दोपहर एक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में कुछ स्थानीय लोगों के साथ पुलिस जवानों ने पकड़ा. युवक को लोग पीटते इसे पहले ही युवक को पुलिस जवानों ने अपने कब्जे में लेते हुए किसी तरह लोगों से छुड़ाया और अपने साथ नगर थाना ले गए. जानकारी के अनुसार युवक अमित सिंह ने खुद को शहर के नगीना सिंह रोड का बताया. हालांकि युवक ने इस दौरान अपनी सफाई में कहा की वो किसी का मोबाइल चोरी कर के नहीं भाग रहा था.

बकाए पैसे नहीं मिले तो की मोबाइल की चोरी

इसी अफरा तफरी के बीच सिहोडीह की एक महिला रिंकी देवी भी सामने आई और पुलिस को कहा की युवक उसी का मोबाइल चोरी कर भाग रहा था. जबकि युवक ने कहा की रिंकी देवी पर उसका कुछ पैसा बकाया है. लेकिन रिंकी देवी उसके पैसे को नहीं देना चाहती है. गुरुवार को रिंकी देवी गिरिडीह कोर्ट में एक मामले में गवाही देने आई थी. इस दौरान जब युवक ने बकाया पैसे की मांग की तो रिंकी देवी ने देने से इंकार कर दिया. इसके बाद युवक उसका मोबाइल लेकर भागने लगा. जिसे पुलिस जवानों और स्थानीय लोगों ने पकड़ा. इधर नगर थाना में पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है.

रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह

Published at:10 Mar 2022 03:42 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.