✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

TSPC संगठन के कुख्यात नक्सली अभय यादव ने किया सरेंडर, अलग-अलग थानों में कई मामले थे दर्ज

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:50:30 PM

पलामू (PALAMU) : TSPC उग्रवादी संगठन के कुख्यात नक्सली अभय यादव ने गुरुवार को पुलिस के सामने आत्मसर्मपण कर दिया है. उसने डीसी-एसपी के समक्ष 2 राईफल और कारतुस के साथ सरेंडर किया है. अभय यादव का रामगढ़, चैनपुर, रंका और रमकंडा क्षेत्र में काफी आतंक था. वो खुद रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुसरमु का रहने वाला है. जिले के अलग-अलग थाना में अभय यादव के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं.

अभय यादव के समर्पण को प्रशासन बड़ी कामयाबी मान रहा है. प्रशासन का मानना है कि अभय के मुख्य धारा में वापस आने से जहां टीएसपीसी संगठन को एक शीर्ष नेतृत्व की हानि हुई है. वहीं दूसरी तरफ इससे स्थानीय उग्रवादियों में एक संदेश गया है कि वे भी मुख्यधारा में लौट सकते हैं, इसमें उन्हें प्रशासन का भरपूर सहयोग मिलेगा. पलामू जिला में कई उग्रवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं. कई को सुरक्षाबलों द्वारा गिरफतार किया गया है और कुछ को मार भी गिराया गया है. इससे पलामू क्षेत्र में उग्रवादियों की पकड़ काफी कमजोर हुई है.

मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई योजनाएं

आत्म समर्पण करने वाले उग्रवादियों को मुख्य धारा में लौटाने के लिए झारखण्ड सरकार के द्वारा कई योजनाएं चल रही हैं. झारखण्ड सरकार के द्वारा उद्घोषित आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति के तहत इनको सरकार के द्वारा तय की गई राशि आत्मसमर्पित नक्सली को दी जायेगी और इसके अलावा झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति के अन्य प्रावधानों जैसे आवास निर्माण हेतु जमीन, भविष्य में रोजगार हेतु व्यवसायिक प्रशिक्षण, पुत्र एवं पुत्रियों को स्नातक स्तर तक शिक्षा व्यवस्था एवं सरकारी बैंकों से स्वनियोजित हेतु लोन एवं स्वयं के तथा आश्रितों के जीवन बीमा हेतु प्रीमियम इत्यादि को लागू करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है.

रिपोर्ट : जफर महबूब, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.