धनबाद (DHANBAD) : विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय(बीबीएमकेयू ), धनबाद के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों को शिक्षक मिलने लगे हैं. जानकारी के अनुसार आरएसमोर कॉलेज को - 4 ,बीएसके कॉलेज मैथन को -6, केबी कॉलेज ,बेरमो को -4 ,चास कॉलेज को- 4 ,पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज को -3, कतरास कॉलेज को- एक, बीएस सिटी कॉलेज को -दो ,आरएसपी कॉलेज, झरिया को -एक टीचर मिले हैं. जानकारी के अनुसार बैकलॉग शिक्षक नियुक्ति के तहत बिनोवा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग को मिले 59 असिस्टेंट प्रोफेसरों में से 28 को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय भेजा गया है.
28 असिस्टेंट प्रोफेसरों की हुई पोस्टिंग
बुधवार को ही इन असिस्टेंट प्रोफेसर की कॉलेजों में भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई. बता दें कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव ही वर्तमान में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के प्रभार में है. विनोबा भावे विश्वविद्यालय से अब तक 49 शिक्षक मिल चुके हैं. जानकारी के अनुसार बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के लंबित कार्य थोड़ी गति पकड़ रहे हैं. बता दें कि एक लम्बे संघर्ष के बाद धनबाद को विश्वविद्यालय मिला है.
14 कॉलेजों के लिए 6.36 करोड़ रुपए के अनुदान की अनुशंसा
इधर, राज्य सरकार ने भी बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के 14 कॉलेजों के लिए 6.36 करोड़ रुपए का अनुदान जारी करने की अनुशंसा की है, जिसमें बोकारो महिला कॉलेज को 60 लाख, बिंदेश्वरी दुबे आवासीय महाविद्यालय, बोकारो को 36 लाख , स्वामी सहजानंद कॉलेज, चास को 60 लाख, विस्थापित महाविद्यालय बालीडीह को 57 लाख, तेनुघाट कॉलेज को 28. 5 लाख, झब्बू सिंह मेमोरियल कॉलेज, फुसरो को 22 . 8 लाख , राजेंद्र प्रसाद सिंह डिग्री कॉलेज ,चंद्रपुरा को 27. 36 लाख, राजगंज डिग्री कॉलेज को 34.2 लाख, बिनोद बिहारी महतो कॉलेज, बलियापुर को 48 लाख, डीएवी महिला कॉलेज, कतरासगढ़ को 28.8 लाख, भारत सेवक समाज महिला कॉलेज, धनबाद को 60 लाख, रणविजय स्मारक कॉलेज ,बोकारो को 57 लाख, केएसजीएम कॉलेज, निरसा को 60 लाख ,बाघमारा कॉलेज को 57 लाख के अनुशंसा की गई है. बता दें कि विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के बिल्डिंग का काम भी गति पर है और उम्मीद है कि जल्द ही हैंडओवर हो जाएगा.
रिपोर्ट : सत्य भूषण, धनबाद
