✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधायक ने कार्यपालक अभियंता की नियुक्ति पर उठाए सवाल, मंत्री ने कहा - विभाग को इनकी जरुरत

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:51:08 PM

रांची (RANCHI) : पोडैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने गुरुवार  को जल संसाधन विभाग में कई आरोपों से घिरे हुए अभियंता का मामला सदन में उठाया है. निविदा के आधार पर एक वर्ष के लिए कॉन्ट्रैक्ट आधार पर  जल संसाधन विभाग में  कार्यरत कार्यपालक अभियंता विमल कुमार झा मॉनिटरिंग सेल का नोडल पदाधिकारी को नियुक्त किया गया है.
उनके कार्यकाल में कई आरोप लगे हैं, लघु सिंचाई विभाग बोकारो में कार्यरत थे, आरआरडीए में नक्शा घोटाले में नामित अभियुक्त विमल कुमार झा पर इतने आरोप के बाद भी सरकार इन्हें क्यों बचा रही है. सीबीआई नामजद अभियुक्त को भी सरकार क्यों छिपा रही है.

यह है आधार

निविदा के आधार पर विभाग में अधिकारियों को रखने का आधार यह होता है कि अगर बहुत अधिक जरूरत  हो तो पद के लिए अखबारों में विज्ञापन दो दिनों तक देना आवश्यक होता है. प्रदीप यादव ने इस बाबत सबूत  मांगा है. वहीं विभागीय मंत्री ने कहा की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. सारी प्रक्रिया को ध्यान में रखने के बाद ही संविदा के आधार पर रखा गया है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन पर ही उन्हें रखा गया है. इनकी नियुक्ती संकल्प संख्या,1243,के आधार पर ही नियुक्ति की गई है. इनके पास अनुभव है. ऐसे अभियंता की विभाग को जरूरत है. मंत्री ने आश्वास्त करते हुए कहा है कि कोई भी मामला सीबीआई का विभाग को प्राप्त नही है. मुख्यसचिव की अध्यक्षता में कमिटी बनाकर जांच की जाएगी.

रिर्पोट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.