रांची (RANCHI) : देश के पांच राज्यों में चुनाव रुझान से भाजपा के नेता गदगद हैं. झारखंड भाजपा के विधायक इसे ऐतिहासिक परिणाम बता रहे हैं. चार राज्यों में सरकार बनने के संकेत से भाजपा के विधायक खुश दिख रहे हैं. भाजपा नेताओं का कहना है कि इसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा.
देश में दिख रहे रामराज्य के आसार - राज सिन्हा
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश की जनता जानती है कि भाजपा ही देश को सुरक्षित रखते हुए विकास कर सकती है. झारखंड के संदर्भ में उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों में इसका परिणाम देखने को मिलेगा. धनबाद से भाजपा की विधायक राज सिन्हा ने कहा कि देश में रामराज्य के आसार दिख रहे हैं. उत्तर प्रदेश का चुनाव रुझान विकास यूपी ग्राम की परिकल्पना पर मुहर लगा रहा है.
पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं जादू- इरफान अंसारी
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि बैठे-बैठे पीएम नरेंद्र मोदी जादू कर रहे हैं. यह कांग्रेस के लिए चिंता की बात है. उन्होंने पीएम मोदी को जादूगर बताया. भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि देश की जनता भाजपा को पसंद करती है. चंदनकियारी से भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड में भी इस चुनाव परिणाम का असर देखने को मिलेगा. कांग्रेस मुक्त भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में सत्तारूढ़ दल के लोग भी हाथ में चिंतन कर ठगने वाली इस महागठबंधन सरकार को सत्ता से बेदखल करेंगे. राज्य सरकार मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में जनता का आज- अलग मिजाज होता है. काम करने वालों को जनता पसंद करती है. झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान सदन में आने वाले भाजपा विधायकों के चेहरे खिले हुए दिखे.
