रांची (RANCHI) : मुख्यमंत्री के छोटे भाई दुमका से विधायक बसंत सोरेन ने रांची के फैमिली कोर्ट में पत्नी से तलाक की अर्जी दायर की है. बसंत सोरेन ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसकी सुनवाई कोर्ट में 14 मार्च को होगी.
उन्होंने कोर्ट में दाखिल अर्जी में कहा है कि पत्नी के क्रूरता पूर्ण व्यवहार के कारण साथ नहीं रहना चाहते. कोर्ट ने अर्जी को स्वीकार कर लिया है. बसंत सोरेन 14 कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे. इनके पक्ष सुनने के बाद याचिका खारिज होगी या तलाक की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, यह 14 मार्च को तय होगा.
मुख्यमंत्री के छोटे भाई विधायक बसंत सोरेन पत्नी से लेंगे तलाक, कोर्ट में दी अर्जी

Published at:10 Mar 2022 11:54 AM (IST)
Tags:News