✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए झारखंड के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:22:21 AM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  गुरुवार, दिनांक 10 मार्च 2022 को रांची के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं -

सरकार पंचायत चुनाव रोकने के पक्ष में नहीं, बिना ओबीसी आरक्षण के ही कराया जाएगा : भाजपा विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने बुधवार को सदन में ध्यानाकर्षण के तहत पंचायत चुनाव मामला उठाया. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव छह माह रोककर ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराया जाए. इसपर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम का कहना था कि राज्य सरकार पंचायत चुनाव रोकने के पक्ष में नहीं, बिना ओबीसी आरक्षण के ही कराया जाएगा. (प्रभात खबर)

भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की संगीता, सलीमा व निक्की का चयन : हॉकी इंडिया ने बुधवार को जर्मनी के खिलाफ  एफआईएच प्रो लीग मैचों के लिए 22 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है. इस 22 सदस्यीय टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ियों संगीता, सलीमा व निक्की का चयन किया गया है.. (प्रभात खबर)

एके एंटनी ने राजनीति से सन्यास की जताई इच्छा : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल से राजय राज्य सभा के सांसद एके एंटनी ने राजनीति से सन्यास लेने का फैसला लिया है. (दैनिक भास्कर)

पलामू, गढ़वा का आतंक टीएसपी कमांडर अभय यादव ने किया सरेंडर – टीएसपीसी एरिया कमांडर अभय यादव ने पलामू पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. (दैनिक भास्कर)

मुख्य परीक्षा में रोक लगाने से कोर्ट का इंकार – झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में सातवीं जेपीएससी के संशोधित परिणाम के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने 11 मार्च से प्रस्तावित सातवीं जेपीएससी की मुय परीक्षा में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है. (दैनिक जागरण)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.