☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिजली चोरी करने वालों पर बिजली विभाग का शिकंजा, रंगे हाथ 18 धराए, 1.58 लाख रुपए का जुर्माना

बिजली चोरी करने वालों पर बिजली विभाग का शिकंजा, रंगे हाथ 18 धराए,  1.58 लाख रुपए का जुर्माना

पलामू (PALAMU) - ज़िले के हुसैनाबाद व हैदरनगर प्रखंड के विभिन्न गांव में बिजली विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी अभियान में हुसैनाबाद के नौ और हैदरनगर के नौ लोगों को बिजली चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया. साथ ही 1.58 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. अभियान का नेतृत्व सहायक अभियंता संजय कुमार ने किया.

18 लोग रंगे हाथ पकड़ाए

सहायक अभियंता संजय सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद व हैदरनगर क्षेत्र के कुल 18 लोगों को बिजली चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया है. उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से एक सप्ताह पूर्व माइकिंग से सम्पूर्ण इलाके में प्रचार कराया गया था. जिसमें बताया गया है कि वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें. बकाया का भुगतान हर हाल में करें, घर के कनेक्शन से व्यवसायिक उपयोग नहीं करने की हिदायत दी गई है. इसका पालन नहीं करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि छापेमारी अभियान में पकड़े गए हुसैनाबाद के नौ लोगों के खिलाफ हुसैनाबाद थाना में, जबकि हैदरनगर के नौ लोगों के खिलाफ हैदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि बिजली का उपयोग वैध कनेक्शन के साथ ही करें. जिन उपभोक्ताओं पर दो हज़ार रुपए से अधिक बकाया है, वो जपला स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस को जमा करा सकते हैं.

रिपोर्ट : ज़फ़र हुसैन, पलामू

Published at:10 Mar 2022 11:03 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.