✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पूरे  राज्य समेत धनबाद के ढाई हजार पुलिसकर्मी आंदोलन पर 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:45:13 PM

धनबाद(DHANBAD) | झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के आह्वान पर धनबाद समेत पूरे राज्य में पुलिसकर्मी आंदोलन पर है.  बुधवार सुबह पुलिसकर्मियों का काला बिल्ला आंदोलन शुरू हुआ. 11 तारीख तक पुलिसकर्मी काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे.  इसके बाद भी झारखंड सरकार पुलिसकर्मियों की मांगें नहीं मानती है तो 21 मार्च से उपवास आंदोलन शुरू होगा.  एसोसिएशन ने इसकी चेतावनी सरकार को दे दी है.19 सूत्री मांगों को लेकर पुलिस मेंस एसोसिएशन का प्रथम चरण का आंदोलन बुधवार को शुरू हुआ.  इस दौरान धनबाद के करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे. इसके लिए मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी पुलिसकर्मियों को आंदोलन की रूपरेखा बता रहे है.  यहां तक की जिला शाखा के पदाधिकारी थाना-थाना घूमकर पुलिसकर्मियों के बीच काला बिल्ला भी बांटा है.  ज़ि ले  से तकरीबन ढाई हजार सिपाही, हवलदार आंदोलन में शामिल रहेंगे, प्रथम चरण के आंदोलन में 9 से 11 मार्च तक काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे, एसोसिएसन के प्रांतीय नेताओं के दिशा-निर्देश पर राज्य के सभी जिला शाखा इकाई, वाहिनी एवं जिला से बाहर कंपनी पोस्ट, पिकेट पर प्रतिनियुक्त जवानों को काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करने के लिए कहा गया है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.