✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड विधानसभा बजट सत्र : प्यास से भटके विधायक, तो स्पीकर ने यह कहा

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:54:22 PM

रांची (RANCHI) : झारखंड विधानसभा बजट सत्र के आठवें दिन बुधवार को भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने पेयजल, स्वच्छता एवं जल संसाधन विभाग पर लाये गए कटौती प्रस्ताव पर सरकार की जम कर खिंचाई की. कहा कि पेयजल को लेकर देश के सबसे खराब 10 जिलों में सात झारखंड से है.  कहा कि राज्य में सिर्फ 10 लाख घरों में पाइप पहुंचा है. इसमें से पानी सिर्फ पांच लाख घरों में जा रहा है. स्कूल में 17.99 प्रतिशत और आंगनबाड़ी के 4.75 प्रतिशत में ही पाइप के जरिये पेयजल की व्यवस्था हो पायी है.

गिनाने लगे उपलब्धियां

विधायक ने आगे भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि साठ साल में कांग्रेस ने बस जनता को ठगने का काम किया. उपलब्धियां गिनाते हुए विधायक ने कहा कि 40 करोड़ लोगों को जनधन खाता में DBT के जरिए लाभ मिल रहा है. उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ देश के 50 करोड़ लोगों को मिल रहा है. इसके साथ ही 9 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है. इस पर  स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि जिस विषय पर चर्चा हो रही है, उसी के आस पास रहिये. कृपया टॉपिक से मत भटकें.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.