✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पुलिसकर्मी 19 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत, काला बिल्ला लगाकर की ड्यूटी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:43:00 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) - झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन के बैनर तले झारखंड पुलिस  के सिपाही और हवलदार बुधवार को सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन से जुड़े 73 हजार सिपाही-हवलदार  पूरे राज्य में इसी रूप में ड्यूटी पर तैनात दिख रहे.  11 मार्च तक ये काले बल्ले लगा कर ही ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. राज्य के अलग अलग जिलों में कैसा रहा आन्दोलनकारियों का हाल, द न्यूज पोस्ट की रिपोर्ट -

लोहरदगा में सात सौ आरक्षी और  हवलदार काले बिल्ला के साथ ऑन ड्यूटी 

 लोहरदगा जिले के करीब सात सौ आरक्षी और  हवलदार अपनी 19 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन के मूड में हैं. जवान अपने बाजू में काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करते हुए नजर आए. जवानों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है. सरकार ने घोषणा पत्र में झारखंड पुलिस के जवानों के लिए अच्छे दिन लाने की बात कही थी. लेकिन अभी तक सरकार के द्वारा झारखंड पुलिस की एक भी मांग पूरा नहीं की गई है. झारखंड पुलिस की 19 सूत्री मांगें हैं जिसमें से मुख्य क्षतिपूर्ति अवकाश, सातवें वेतनमान के अनुरूप सभी भत्ता, स्वास्थ्य सुविधा और पेंशन से संबंधित मांगें शामिल है.

जमशेदपुर के भी 2300 से ज्यादा पुलिस कर्मी शरीक

वहीं जमशेदपुर में भी झारखंड के 70 हजार सिपाही-हवलदार आज से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की शुरुआत कर चुके हैं. इसमें जमशेदपुर के भी 2300 से ज्यादा पुलिस कर्मी हिस्सा ले रहे हैं. पहले चरण में सभी कर्मी 9 मार्च से 11 मार्च तक काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. इसके बाद 31 मार्च को मेंस एसोसिएशन अपनी मांगों के समर्थन में पुलिस मुख्यालय और जिले के समादेष्टा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने एक दिन के धरना पर बैठेंगे. इतने पर भी बात नहीं बनी तो 14 अप्रैल से राज्य के तमाम सिपाही, हवलदार पांच दिनों के सामूहिक अवकाश पर चले जायेंगे.

धनबाद के करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी आन्दोलन में

धनबाद के करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी काला बल्ला लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं. इसके लिए मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी पुलिसकर्मियों को आंदोलन की रूप रेखा बता रहे हैं. यहां तक की जिला शाखा के पदाधिकारी थाना-थाना घूमकर पुलिसकर्मियों के बीच काला बिल्ला भी बांटते दिखे हैं. जिला से तकरीबन ढाई हजार सिपाही, हवलदार आंदोलन में शामिल रहेंगे. पुलिस मेंस एसोसिएशन जिला शाखा के अध्यक्ष कमलेश रवि, सचिव हीरालाल महतो, कोषाध्यक्ष अनिल मिश्रा, प्रक्षेत्रीय मंत्री रितेश सिंह,अंकेक्षक मंजू देवी, समेत एसोसिएशन के पदाधिकारी पुलिसकर्मियों को आंदोलन के प्रति जागरूक कर रहे हैं. 

इनपुट : लोहरदगा, जमशेदपुर, धनबाद  ब्यूरो

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.