पलामू (PALAMU) - पुलिस को बुधवार को एक बड़ी सफलता मिली है. ब TSPC कमांडर अभय यादव ने आत्मसमर्पण किया है. अभय यादव ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया है. मालूम हो कि TSPC अभय यादव पर कमांडर पलामू के चैनपुर, रामगढ़, गढ़वा के रमकंडा और रंका के इलाके में कई नक्सल घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है. अभय यादव मूल रूप से पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुसरमु का रहने वाला है. कई दिनों से पुलिस इसकी तलाश में थी. बहरहाल, अभय यादव के सरेंडर से पुलिस विभाग के साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है.
BIG BREAKING : TSPC कमांडर अभय यादव ने हथियार के साथ किया आत्मसमर्पण
.jpg)
Published at:09 Mar 2022 04:11 PM (IST)
Tags:News