✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जुआ खेलते सात लोग गिरफ्तार, नगद राशि, छह मोटरसाइकल सहित मोबाइल जब्त  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:42:24 AM

पलामू (PALAMU) - हुसैनाबाद की थाना पुलिस ने जुआ खेलते सात धराए. पकड़े गए लोगों के पास से 57 पीस तास की पत्ती, 58230 रुपए नगद राशि, छह मोटरसाइकल व छह मोबाइल बरामद की गई है. हुसैनाबाद के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अजय कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि पलामू पुलिस अधीक्षक द्वारा सूचना मिली कि हुसैनाबाद नदी पर जपला में रंजित कुमार सिंह के घर में अवैध रूप से कुछ लोगों द्वारा जुआ खेला जा रहा है.

टीम गठित कर उक्त स्थल पर घेराबंदी कर छापामारी की गई. इस दौरान स्थल पर सात लोग गोला बनाकर जुआ खेल रहे थे. बहुत सारा पैसा व तास का पत्ता एक चादर पर रखा हुआ था. उपस्थित बल के सहयोग से हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के विकास कुमार, बिपिन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुनील कुमार, रंजीत कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश व राहुल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है. इस सबंध में हुसैनाबाद थाना में जुआ अधिनियम के तहत कांड संख्या दर्ज की गई है. छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक कुणाल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, दंगवार ओपी के सहायक अवर निरीक्षक बीरबहादुर सिंह व सशस्त्र बल का नाम शामिल हैं.

रिपोर्ट : जफ़र महबूब, मेदनीनगर / पलामू

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.