✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस 

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:38:35 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर,  तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  बुधवार, दिनांक 9 मार्च को रांची के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं  –

सदन में बालू पर बवाल, मंत्री बोले 15 दिनों में पूरी हो जाएगी नीलामी प्रक्रिया – सरकार राज्य के बालू घाटो की  नीलामी की प्रक्रिया 15 दिनों में पूरी करेगी. इसे लेकर विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है. अब नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जाएगी.  - ( प्रभात खबर )

विस की कार्यवाही से मुख्यमंत्री प्रश्नकाल की व्यवस्था खत्म हो -  झारखंड विधानसभा की कार्यवाही से मुख्यमंत्री प्रश्नकाल की परंपरा हटायी जा सकती है. विधानसभा की नियम समिति ने इस बाबत अनुशंसा की है.  ( प्रभात खबर )

बीसीए छात्र ने खुद के अपहरण की रची साजिश, मांगे 10 लाख : रातू सीएचसी से सेवा निर्मित स्वास्थ्यकर्मी अरुणचंद्र के पुत्र किशन ने अपने पिता से 10 लाख रुपए ऐंठने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची. (प्रभात खबर)

फूंक दी कंपनी की 50 गाड़ियां – झारखंड में चतरा स्थित नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (NTPC) की नार्थ कर्णपुरा मेगा ताप विद्युत परियोजना से विस्थापित हुए ग्रामीणों (रैयतों) और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई. इसके बाद विस्थापकों ने 50 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों में आग लगा दी. (दैनिक जागरण)

कोचांग में सामूहिक दुष्कर्म मामले में फादर अल्फांसो को जमानत – खूंटी के कोचांग में सामूहिक दुष्कर्म मामले में सजायाफ्ता फादर अल्फांसो आइंद को झारखंड हाई कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है. (दैनिक जागरण)

टंडवा में एनटीपीसी में हुए हिंसक प्रदर्शन मामले में 100 लोगों पर एफआईआर  –  टंडवा में सोमवार को एनटीपीसी प्लांट के बाहर पुलिस और आन्दोलनकारियों के बीच हुए हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने मंगलवार को 100 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. (दैनिक भास्कर)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.