✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुजरा हर लम्हा ऐसा कि आगे जिंदगी रहे ना रहे...पढ़िए ब्यूटी की जुबानी युद्ध की दास्तां

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:39:51 PM

देवघर (DEOGHAR) - यूक्रेन से लौटी देवघर की बेटी ब्यूटी कुमारी ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की जानकारी दी. उसने बताया कि हर एक सेकंड गुजारना मौत जैसा था.  5 रात गुजारने के बाद लगा की जीवित हैं. उसने भारत सरकार को धन्यवाद भी दिया. घर वापसी पर ब्यूटी के मां पिता ने खुशी के आंसू के बीच उसको मिठाई खिलाई.

शुक्रिया ऑपरेशन गंगा

ब्यूटी ने बताया कि युद्ध के दौरान जब भारत सरकार द्वारा वतन वापसी के लिए संपर्क किया तो मुझे और हमारे साथियों की उम्मीद बढ़ गई. अपने कॉलेज से हज़ार किलोमीटर दूर बॉर्डर पर जाना था. जहां इंडियन के साथ मारपीट की जाती थी. डर- डर कर पहुंचे बॉर्डर तो पता चला फ्लाइट रद्द की गई है. मालूम करने पर जानकारी दी गयी कि जिस एयरपोर्ट से उड़ान भरा जाने वाला था, उसके समीप ही बम विस्फोट से सब नष्ट हो गया था. फिर इसकी जानकारी घर वालों को दी. घर वाले ने इंडियन एम्बेसी से संपर्क करने को बोला. तब आपरेशन गंगा के कारण हम लोगों का वतन वापसी संभव हो सकी. ब्यूटी ने बताया कि होस्टल में 1500 विद्यार्थियों में हज़ार के आसपास भारतीय थे. भारत सरकार का धन्यवाद देते हुए ब्यूटी ने बताया कि अगर भविष्य में फिर मौका मिलेगा तो वो वहां पढ़ने अवश्य जाएगी.

तिरंगा लगे वाहन यानी महफूज

 बिहार के कटोरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राज किशोर यादव उर्फ पप्पू यादव ने बेटी के सकुशल घर वापसी पर पीएम मोदी की जमकर तारीफ के पुल बांधा है. इन्होंने बताया कि पीएम मोदी का जलवा के कारण आज तिरंगा का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है. यही कारण है कि तिरंगा लगे वाहनों पर कोई हमला करने की सोच भी नहीं सकता. गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण झारखंड के कई स्टूडेंट्स यूक्रेन में फंसे हुए हैं. भारत सरकार की पहल पर उन छात्रों की सकुशल घर वापसी हो रही है. इनमें से देवघर नगर थाना क्षेत्र के शैलबाला रोड निवासी राज किशोर यादव की बेटी ब्यूटी कुमारी भी है. 18 वर्षीया ब्यूटी कुमारी यूक्रेन के बोगोमोल्ट्स नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.