✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

संथाल परगना मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए संथाल परगना के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस - 9 मार्च 2022

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:40:54 AM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर,  तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  बुधवार, दिनांक 9 मार्च को संथाल परगना के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं  –

दुमका जिला

दुमका जिला में दो सड़क हादसा में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत : दुमका जिला में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में एक टेंकर चालक को हल्की चोटें लगी हैं. सोमवार को सुबह में दुमका-रामपुरहाट मार्ग में शिकारीपाड़ा के नलहची पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान सुबल मंडल (45) के रुप में की गई है. परिजनों के अनुसार आज सुबह पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट से डॉक्टर को दिखाकर दवा लाने के लिए उक्त व्यक्त गया था. वापस लौटने के क्रम में नलहची पुल के समीप तीखा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.  घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को मोहलपहाड़ी अस्पताल भेजा गया है,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. (हिंदुस्तान)

महिलाओं ने रैली निकालकर कर मांगा अधिकार :  महिला दिवस पर शहर में जहां कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था, वहीं स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोईया संघ की सदस्य शहर में रैली निकालकर मांग पूरा करने के लिए आवाज बुलंद कर रही थीं. रैली के बाद उपायुक्त को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा।शहर घूमने के बाद पुराने समाहरणालय परिसर में सदस्यों ने कहा कि अंतिम सर्वे आफ रिकार्ड्स 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति अविलंब लागू किया जाए. (दैनिक जागरण)

सिर काटकर हत्या करने वाला आठ माह बाद धराया :  आठ माह पहले प्रेमिका के पति पाकुड़ निवासी श्याम कुमार मंडल की हत्या करने के बाद सिर को धड़ से अलग कर जामा की भुरभुरी नदी में फेंकने वाले मुरारी मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. उसे गोड्डा पुलिस के सहयोग से सुंदरपहाड़ी थाना की समीप से सोमवार की रात गिरफ्तार किया गया. इस कांड में पांच आरोपित पहले से जेल में हैं. (दैनिक जागरण)

देवघर जिला

यूक्रेन से सुरक्षित लौटी देवघर की छात्रा ब्यूटी : छात्रा ब्यूटी कुमारी युद्ध से जूझ रहे यूक्रेन से सकुशल घर लौट आई है. घर वापस आने पर उसके चेहरे पर खुशी झलक रही थी. बेटी को अपने बीच पाकर माता-पिता खुशी की आंसू रोक नहीं पा रहे थे. घर आने पर अपनी लाडली को माता-पिता ने मिठाइयां खिलाकर मुंह मीठा किया. मीडियाकर्मियों को यूक्रेन की आपबीती सुनाते हुए ब्यूटी ने कहा कि यूक्रेन में जब मुझे भारत सरकार के अधिकारी ने वतन वापसी के लिए संपर्क किया तो अपार खुशी हुई. जिस कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी उससे हज़ार किलोमीटर दूर फ्लाइट पकड़ने बॉर्डर पर जाना था. बॉर्डर पर भारतीयों के साथ मारपीट किए जाने की खबर भी सुन चुकी थी. इस वजह से डर लग रहा था. बॉर्डर पहुंचने पर पता चला कि फ्लाइट रद्द है. फ्लाइट रद्द होने का वजह जिस एयरपोर्ट से विमान उड़ान भरने वाला था, उसके समीप बम विस्फोट हो गया था. फिर बॉर्डर पर एकत्र भारतीय छात्रों ने भारतीय दूतावास से बातचीत की. उसके बाद हमलोगों की वापसी ऑपरेशन गंगा के तहत संभव हो सकी.  (हिंदुस्तान)

कुख्यात अपराधी कोल्हा यादव गिरफ्तार : पुलिस ने डंगालपाड़ा मोहल्ला में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी कोल्हा यादव को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि कोल्हा यादव पर आर्म्स एक्ट समेत करीब डेढ़ दर्जन से भी अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं. वह शहर में कई चोरी के बड़ी-बड़ी घटना को अंजाम देने का आरोप है. कोल्हा आर्म्स एक्ट के एक मामले में सजायाफ्ता भी है. फिलहाल वह उच्च न्यायालय से कुछ महीने पूर्व भी जमानत पर जेल से बाहर निकला है. (हिंदुस्तान)

साहेबगंज जिला

फाइलेरिया अभियान : सीएस ने किया जांच टीम गठित : फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत सोमवार को साहिबगंज प्रखंड के छोटी कोदरजन्ना व बोरिया प्रखंड के बीचपूरा में फाइलेरिया की दवा खाने के बाद बीमार हुए बच्चों की जांच के लिए सीएस डॉ. अरविंद कुमार ने चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है. जांच टीम में जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तालझारी डॉ. रंजन कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रणविजय कुमार व भीबीडी सतीबाबू डाबडा है. जांच टीम जल्द ही जांच रिपोर्ट पदाधिकारियों को सौंपेंगे. उधर, फाइलेरिया मुक्त अभियान कार्यक्रम के लिए स्टेट मलेरिया पदाधिकारी डॉ. एसएन झा यहां कैंप कर रही है. (हिंदुस्तान)

राजमहल विधायक ने सदन उठाया अवैध उत्खनन का मामला : साहिबगंज झारखंड विस के बजट सत्र के सातवें दिन राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कार्यस्थगन के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के दोहन का मामला में उठाया. उन्होंने कहा कि खनिज संपदा का दोहन हो रहा है. महागठबंधन वाली राज्य सरकार जल, जंगल और जमीन का नारा देकर आयी है और राज्य में इसी का जमकर दोहन हो रहा है. साहिबगंज जिला सहित पूरे राज्य में जल, जंगल, पहाड़ काटकर पत्थर खनन का अवैध धंधा चल रहा है. बालू, पत्थर, कोयला व खनिज, जंगल की कटाई खुलेआम हो रही है. जिससे प्रदूषण स्तर बढ़ता जा रहा है.  (हिंदुस्तान)

काला बिल्ला लगाकर तीन दिन काम करेंगे पुलिसकर्मी : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की केन्द्रीय कमेटी के आह्वान पर पुलिसकर्मियों की लंबित मांगों को लेकर 09 मार्च से प्रथम चरण का आंदोलन शुरू होगा. इसमें सभी जिला के पुलिसकर्मी 09 से 11 मार्च से बाएं बाजू पर काला बिल्ला लगा कर काम करेंगे. इस संबंध में एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने बताया कि आंदोलन को लेकर मंगलवार को कई पुलिस थाना व पुलिस प्रतिष्ठानों में जाकर पुलिस जवानों के बीच काला बिल्ला का वितरण किया गया. बुधवार से सभी पुलिस जवान काला बिल्ला लगाएंगे. पुलिस कर्मी अपनी लंबित विभिन्न मांगों में पूर्व के समान 20 दिन का क्षतिपूर्ति अवकाश देने, एक माह का अतिरिक्त वेतन की त्रृटि का निदान करने, एसीपी व एमएसीपी का लाभ देने, सातवें वेतन के अनुरूप वर्दी, राशन, धुलाई आदि का भत्ता देने, जवानों को मेडिक्लेम देने सहित कुल 19 मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा. (हिंदुस्तान)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.