दुमका(DUMKA)- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जरमुंडी प्रखंड के जेएसएलपीएस कार्यालय मदनपुर में सखी मंडल द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जरमुंडी प्रखंड प्रमुख पिंकी सोरेन एवं अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
सीओ राजकुमार प्रसाद ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को पहचान की जरूरत नहीं है. लेकिन आधी आबादी को पूर्ण रूप से अधिकार प्रदान करने के लिए दहेज प्रथा, नारी शोषण सहित अन्य बिंदुओं पर समाज के पुरुषों को आगे आना होगा. तभी सही मायने में नारी सशक्तिकरण का प्रयास फलीभूत होगा. वहीं प्रखंड प्रमुख पिंकी सोरेन ने कहा कि आज नारियां पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं. घर गृहस्थी संभालते हुए बड़े-बड़े पदों पर आसीन हैं. इसके साथ ही समाज के विकास में अहम योगदान दे रही हैं.
रिर्पोट : सुतिब्रो गोस्वामी, जरमुंडी/दुमका
