रांची (RANCHI) - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रोजेक्ट भवन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर तेजस्विनी परियोजना सह सम्मान समारोह में धनबाद की बालिकाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की ऑनलाइन शुरुआत मुख्यमंत्री ने की.
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी. कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. उन्होंने कहा कि महिला के बिना पुरुष अधूरे हैं. आज महिला सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही है. दुनिया के विकास में महिलाओं का अहम योगदान है. सीएम ने कहा कि महिलाओं को पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलना चाहिए. हल के दो बैल की तरह महिला और पुरुष हैं. इस मौके पर कोरोना के समय आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा क्षेत्र में किये गए कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सभी जिला से CDPO, आंगनबाड़ी सेविका सहित कई लोग उपस्थित थीं.
रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची
.jpeg)