☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रेल समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना, जानिए क्या है मांग

रेल समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना, जानिए क्या है मांग

पलामू (PALAMU) - पलामू जिला के हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के बैनर तले एक दिन का धरना दिया गया. मुख्य अतिथि पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव हसनैन ज़ैदी, पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शैलेश कुमार सिंह ने रेल अधिकारियों को डीडीयू रेल मंडल के बीडी सेक्सन पर परिचालित सभी मेल व पैंसेजर ट्रेनों के स्पेशल ट्रेन का टैग हटाकर पूर्ववत किराया अविलंब करने की मांग की है.

कांग्रेस के नेताओं ने इस संबध में डीआरएम के नाम स्टेशन प्रबंधक टीडी डॉज को ज्ञापन देते हुए यथाशीघ्र पहल करने की मांग की है. धरना की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड अध्यक्ष गुप्तेश्वर पांडेय ने कोरोना काल में बंद पड़ी ट्रेन को चालू कराने, कई ट्रेन के ठहराव, हैदरनगर के रेलवे क्रॉसिंग 50 बी पर अंडरपास का निर्माण कराने व प्लेटफार्म पर समुचित पेयजल, शौचालय, यात्री शेड का निर्माण कराने की मांग की है. 

रिपोर्ट : जफ़र हुसैन, पलामू

Published at:08 Mar 2022 03:50 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.