✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जुगसलाई नगरपालिका को आजसू की दो टूक, सड़क निर्माण नहीं हुआ तो होगी तालाबंदी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:33:12 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - 8 मार्च मंगलवार को सुबह 11 बजे आजसू जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष तनवीर आलम उर्फ राजू के नेतृत्व में जुगसलाई नगरपालिका को ज्ञापन दिया है. टाटा पिग्मेंट से रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण करने का आग्रह किया और बताया कि रेलवे और झारखण्ड सरकार पथ निर्माण दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा कर पल्ला झाड़ रहे हैं. जबकि जुगसलाई नगरपालिका उक्त सड़क की देख रेख करते आ रही हैं.

उक्त अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने नगरपालिका के सक्षम पदाधिकारी को चेतावनी दी कि अगर 1 हफ्ते तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आजसू जन आंदोलन करेगी और नगरपालिका की तालाबंदी करने का भी कार्य करेगी. साथ ही जुगसलाई क्षेत्र में कचड़े का अंबार लगा हुआ है. अधिकारी कार्य करने के बजाय टाल मटोल करते हैं जो अब नहीं चलेगा. सक्षम पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि आपकी बातों को उच्च अधिकारी तक पहुचायेंगे और जल्द ही उक्त सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाएंगें. ज्ञापन देने में मुख्य रूप से जुगसलाई नगर पालिका अध्यक्ष तनवीर आलम उर्फ राजू,दिनेश जयसवाल,प्रवीण प्रसाद,जिला उपाध्यक्ष कमलेश दुबे,सन्तोष सिंह अन्य लोग मौजूद रहे.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.