✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जारंगडीह रेलवे साइडिंग के गोलीकांड में शामिल 4 आरोपी धराए

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:32:11 PM

बोकारो (BOKARO) - बोकारो के सीसीएल कथारा के जारंगडीह रेलवे साइडिंग में 27 दिसंबर को रात्रि में 8-9 की संख्या हथियार से लैस वर्दीधारी अपराधियों के द्वारा गोली कांड और पोस्टरबाजी की घटना का बोकारो पुलिस ने दूसरी बार खुलासा किया है. घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के 4 अपराधियों को पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर साझा की. पुलिस ने अपराधियों के पास से सेमी ओटोमेटिक पिस्टल, मैगजीन गोली और 3 मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद किया है.

दहशत फैलाकर रंगदारी वसूली

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विष्णुगढ़ - बगोदर क्षेत्र के आसपास के अपराधियों का  NSPM नामक एक संगठन है जो विभिन्न ठीकेदारों / कन्स्ट्रक्शन कंपनियों के कार्यस्थल पर फायरिंग और विस्फोट कर दहशत फैलाकर रंगदारी वसूली करता है. स्थानीय अपराधियों के साथ भी इनकी मिलीभगत है. पुलिस ने खुलासा किया है कि बगोदर मुखिया को इन अपराधियों ने गोली मारकर घायल किया.

रिपोर्ट : संजय कुमार, गोमिया (बोकारो)

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.