✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयला और बालू लूट कर बेच रही है सरकार : भाजपा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:57:15 PM

रांची (RANCHI) : बजट सत्र के दौरान प्रथम दिन से ही विपक्ष के विधायकों द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेर रही है. मंगलवार को बजट सत्र का सातवां दिन है और आज भी भाजपा के विधायक विधानसभा शुरू होने से पहले विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

भाजपा विधायक अमर बाउरी ने कहा कि गठबंधन सरकार राज्य को खोखला करने में लगी है. उन्होंने कहा कि झारखंड से अवैध तरीके से कोयला और बालू बाहर जा रहा है कोई रोकने वाला नहीं है. लेकिन कोई गरीब एक ट्रैक्टर बालू नदी से लेकर आता है तो पुलिस और खनन विभाग ऐसे सक्रिय हो जाते हैं जैसे कि कोई बड़ी घटना को अंजाम देकर वह आ रहा हो. ट्रैक्टर को पकड़ने के बाद छोड़ने के नाम पर पैसे की उगाही की जा रही है. विधायक अपर्णा सिंह गुप्ता ने कहा कि सरकार कोयला और बालू का अवैध खनन करा रही है. गरीब को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए बालू नहीं मिल रहा है. लेकिन बड़े बड़े वाहनों से बाहर भेजा जा रहा है.सब में सरकार की मिलीभगत है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.