लातेहार (LATEHAR) - लातेहार जिला मुख्यालय से तुबेत ग्राम जाने वाली पथ में सोमवार की शाम सात बजे ट्रेक्टर एवम बाइक की टक्कर से बाइक पर सवार बाप बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों बाप बेटे लातेहार के केमा ग्राम के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पिता का नाम श्यामसुंदर भगत और बेटे का नाम रामा भगत था. दोनों मुरुप ग्राम से अपने घर केमा लौट रहे थे. इसी दौरान तेज गति में ईंट लदे ट्रेक्टर ने पीछे से टक्कर मार दिया. घटना की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को सदर अस्पताल पहुंताया. यहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
