✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक नजर में संताल परगना की दिनभर की खबरें

BY -
Pancham Jha Dumka
Pancham Jha Dumka
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:32:43 PM

दुमका 

7 गोबंशीय पशु के साथ पिकअप वैन जप्त, चालक गिरफ्तार

दुमका नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात नेशनल स्कूल के समीप एक पिकअप वैन को जप्त किया। पिक अप पर 7 गोबंशीय पशु को ले जाया जा रहा था। पूछ ताछ के दौरान चालक पशु की खरीद या परिवहन से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा पाया। चालक का नाम अफरोज अंसारी है जो बिहार के बांका जिला का रहने वाला है। पुलिस ने चालक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

राजद नेताओं का जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

दुमका। राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद घूरन राम एवं राजद प्रवक्ता अनीता यादव के दुमका जिला अंतर्गत जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर राजद कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। दुमका के केबी बाटिका में राजद के सदस्यता अभियान की शुरुवात की गई। राजद नेताओ ने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया।

दुमका रेलवे स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं का अभाव: लुइस


दुमका:झारखंड की पूर्व मंत्री सह भाजपा की वरिष्ठ नेत्री डॉ लुईस मरांडी ने सोमवार को रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के  पीएससी के केंद्रीय सदस्य गुरविंदर सिंह सेठी को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा।पूर्व मंत्री ने पत्र के माध्यम से कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उपराजधानी दुमका को रेल सेवा से जोड़ने का काम किया। परंतु लगभग 11 वर्ष बीतने के बाद भी दुमका रेलवे स्टेशन कई मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित है। जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है 

आदिवासी सेंगल अभियान के अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने की प्रेसवार्ता

 दुमका पहुंचे आदिवासी सेंगल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने परिसदन में प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा की झारखंड बने 21 वर्ष हो गए लेकिन किसी भी सरकार ने स्थानीय और नियोजन नीति नहीं बना पाई. एक बार फिर 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति और नियोजन नीति लागू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। झारखंड के विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठन अपनी अपनी तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। इस सब के बीच आदिवासी सेंगल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलखन मुर्मू ने इन समस्याओं के समाधान का सुझाव सरकार को दिया है।

डीसी ने 100 डेज ऑफ रीडिंग कैम्पेन रथ को किया रवाना

 उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित वरीय अधिकारियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर "100 डेज ऑफ रीडिंग कैंपेन" रथ को रवाना किया गया. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मसूदी टुडू ने कहा कि 100 डेज ऑफ रीडिंग कैंपेन हेतु कुल 10 रथ को उपायुक्त द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह सभी रथ 3 अप्रैल तक जिले के सभी प्रखंडों के सभी विद्यालयों में जाकर कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को ज्ञान अर्जित करने में मदद करेगी. 

डीसी की अध्यक्षता में जल संरक्षण एवं लघु सिंचाई विभाग की हुई समीक्षात्मक बैठक


दुमका उपायुक्त की अध्यक्षता में जल संरक्षण एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया. बैठक में विभाग द्वारा विभिन्न प्रखंडों में क्रियान्वित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की गयी. उपायुक्त ने कहा कि निकट भविष्य में आचार संहिता लगने से इंकार नहीं किया जा सकता है।उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया कि निविदा हो चुके योजनाओं का कार्यादेश जल्द से जल्द संबंधित को निर्गत किये जायें ताकि सभी योजनाओं को ससमय पूरा किया जा सके.

 

देवघर जिला

दहेज प्रथा के खिलाफ जिला प्रशासन की मुहिम कल से होगी शुरू

 जिला प्रशासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर है कल से दहेज प्रथा के खिलाफ मुहिम Say no to dowry कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।इससे पहले कॉलेजो में विद्यार्थियों के बीच पहुँच कर डीसी मंजूनाथ  भजंत्री द्वारा दहेज जैसी सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक कर इस पर अमल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।इसी कड़ी में आज उपायुक्त ने महिला कॉलेज और ए एस कॉलेज पहुँच कर विद्यार्थियों को दहेज प्रथा को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रेरित किया।


शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में दो दिवसीय बार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन

 दो दिवसीय वार्षिक क्षेत्रीय (तीलहन एवं दलहन) कार्यशाला का आयोजन देवघर के शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में किया गया.भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय, पटना द्वारा आयोजित एवं केवीके सुजानी के सहयोग से इसका आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त सहमंजूनाथ भजंत्री, बिहार कृषि विश्वविद्यालय भागलपुर के कुलपति डॉ0 अरूण कुमार एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.