☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वोकेशनल स्किल्स ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन कल करेंगे सीएम 

वोकेशनल स्किल्स ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन कल करेंगे सीएम 

धनबाद (DHANBAD) :  उप विकास आयुक्त  शशि प्रकाश सिंह ने सोमवार को भूंईफोड़ मंदिर के पास गोसाईडीह, सबलपुर रोड में तेजस्विनी परियोजना के तहत निर्मित वोकेशनल स्किल्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की, साथ ही आवश्यक सुझाव व दिशा निर्देश दिए. 
उल्लेखनीय है कि, 8 मार्च 2022, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन इस ट्रेंनिंग सेंटर का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. सेंटर में एनआईएफए द्वारा लॉजिस्टिक इन्वेंटरी क्लर्क का प्रशिक्षण दिया जाएगा. ऑनलाइन उद्घाटन दिन के 12 बजे से 1 बजे के बीच निर्धारित है. इस अवसर पर डीपीओ महेश भगत, डीएसडब्ल्यूओ  स्नेह कश्यप, डीपीआरओ ईशा खंडेलवाल, डीआईओ सुनीता तुलस्यान, तेजस्विनी परियोजना के मास्टर ट्रेनर  मनोज कुमार चौधरी, जिला समन्वयक  ओम प्रकाश पाठक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. 

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद 

Published at:07 Mar 2022 05:28 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.