☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाइक खड़ी कर दुकान में जाना युवक को पड़ा महंगा, डिक्की से 80 हजार रुपए ले उड़े चोर

बाइक खड़ी कर दुकान में जाना युवक को पड़ा महंगा, डिक्की से 80 हजार रुपए ले उड़े चोर

देवघर (DEOGHAR) : मधुपुर थाना क्षेत्र के केसरगढ़ा गांव निवासी भीम दास की मोटरसाइकिल का डिक्की तोड़कर अज्ञात चोर 80 हजार उड़ा ले गए. घटना के संबंध में पीड़ित भीम दास ने पुलिस को बताया कि घर से वे अपने लाल थैले में 80 हजार रुपए अपनी बाइक की डिक्की में रख कर पैसे जमा करने सेन्ट्रल बैंक गए थे. वहां उनका बैंक अकाउंट होल्ड रहने के कारण पैसा जमा नहीं हो पाया. बैंक अधिकारी ने उसे कुछ आवश्यक कागजात लाने को कहा. इसके बाद वह शहर के राम मंदिर रोड स्थित फोटो स्टेट दुकान गए और बाइक को दुकान के सामने खड़ा कर आवश्यक कागजातों को जेरॉक्स करवाने लगा. जब दुकान से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि बाइक की डिक्की खुली हुई है. उसमें रखा पैसों का थैला गायब था. उन्होंने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी.

छानबीन में जुटी पुलिस

सूचना पर मधुपुर थाना के सब इंस्पेक्टर धनंजय सिंह, एएसआइ संजय शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे. जहां पर उन्होंने दुकानदार समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए वहां के आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगाल रही है. इधर, पैसे चोरी होने के बाद पीड़ित व्यक्ति काफी परेशान है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

रिर्पोट : अजित आनंद, मधुपुर(देवघर)

 

Published at:07 Mar 2022 05:18 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.