रांची (RANCHI) : झारखंड विधानसभा बजट सत्र के छठे दिन सोमवार को सदन में आजसू विधायक सुदेश महतो ने विस्थापन के मसले पर सरकार को घेरा. प्रश्न काल के दौरान आजसू विधायक ने सीएम हेमंत सोरेन से पूछा कि सरकार कब तक विस्थापन आयोग का गठन करेगी.
सुदेश महतो ने कहा कि सालों से राज्य के करीब डेढ़ लाख विस्थापित परिवार को मुआवजा नहीं मिला है. धड़ल्ले खनन हो रहा है. टंडवा, पतरातू,केरेडारी में 120 दिन से लोग धरना पर बैठे हुए है. महिलाएं सड़क पर खड़ी है. इस पर सीएम ने कहा कि झारखंड में विस्थापन एक गंभीर समस्या है. कहा कि कई सालों से राज्य यह समस्या झेल रहा है. विस्थापन आयोग पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है. सीएम ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही इस मामले में निर्णय लेगी. वहीं खनन कार्य भी 100 सालों से चल रहा है.
