✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गठबंधन से नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रभारी अविनाश पांडे से मिल बताया वजह  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:27:44 PM

दुमका(DUMKA): कांग्रेस अभी से ही 2024 के चुनाव की तैयारी में लग गई है. गिरिडीह में कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद आज दुमका के इंडोर स्टेडियम में संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में संथाल परगना प्रमंडल के सभी 6 जिलों के पार्टी पदाधिकारी के साथ-साथ तमाम पूर्व और वर्तमान विधायक, मंत्री और झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे तथा प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की मजबूती और विस्तार के साथ-साथ डिजिटली सदस्यता अभियान पर चर्चा और उसके अलावा कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद प्रदेश प्रभारी को स्थापित करना था. बारी-बारी से सब ने अपनी बातें रखी.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें गठबंधन के प्रति जताई नाराजगी

कार्यकर्ताओं की तरफ से जो बातें आई उसमें अधिकांश कार्यकर्ताओं ने गठबंधन पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि 5 साल हम मेहनत करते हैं और चुनाव के वक्त जब गठबंधन हो जाता है तो हम कहीं के नहीं रहते. गठबंधन के प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोई तरजीह नहीं देते है. वर्तमान समय में आलम यह है कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बात कोई अधिकारी सुनने और मानने के लिए तैयार नहीं होते हैं. अप्रत्यक्ष रूप से ही कुछ विधायकों ने प्रदेश प्रभारी को कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा की बात कही.  वहीं अपने संबोधन में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है. बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अभी और मेहनत करने की जरूरत है. जब संगठन मजबूत होगा तभी अपने बूते चुनाव लड़ने की बात सोची जा सकती है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार की जो उपलब्धि है वह कांग्रेस की भी उपलब्धि है. इसलिए सरकार की उपलब्धि को लेकर जनता के बीच जाएं. कार्यकर्ताओं की भावनाओं से केंद्रीय नेतृत्व को भी अवगत कराया जाएगा.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.