☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वाहन चोर गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार, लूट की गाड़ी भी हुई बरामद

वाहन चोर गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार, लूट की गाड़ी भी हुई बरामद

गिरिडीह(GIRIDIH): बुकिंग का लालच देकर मालवाहक वाहनों को लूटने वाले गिरोह के दो अपराधियों को गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में हजारीबाग के ईचाक थाना के दरिया गांव निवासी कुलदीप मेहता और चतरा के सिमरिया थाना के तपशा गांव निवासी वीरेन्द्र पांडेय है. जबकि नगर थाना पुलिस ने लूटे गए मालवाहक वाहन महिन्द्रा बोलेरो पिकअप को भी कुलदीप मेहता के पास से बरामद कर लिया है. पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है. वैसे दो अपराधी संतोष राम और एक अन्य अब भी फरार है. चारों ने मिलकर बीतें 14 फरवरी को गिरिडीह बस पड़ाव से एक बोलेरो पिकअप वैन को लूटा था. वाहन मालिक श्मसुद्दीन को झांसे में रखकर तीनों ने लूटकांड को अंजाम दिया. घटना के दिन ही भुक्तभोगी वाहन मालिक सह चालक श्मसुद्दीन ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर केस दर्ज कराया था. केस दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुटी. इसी क्रम में बीतें शनिवार को पुलिस को सफलता हाथ लगी.

अलग-अलग स्थानों पर करते थे अपराधी वाहनों की लूट पाट

नगर थाना पुलिस को मिली सफलता के दुसरे दिन प्रेसवार्ता कर डीएसपी संजय राणा और पुलिस निरीक्षक रामनारायण चौधरी ने पूरे मामले की जानकारी दी. प्रेसवार्ता के दौरान दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि वीरेन्द्र पांडेय के निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर लूटे गए बोलेरो पिकअप वैन को हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र के नगवा टोल प्लाजा के समीप से बरामद किया. जिस वक्त बोलेरो पिकअप वैन को बरामद किया गया. उस वक्त उसका इस्तेमाल यही कुलदीप मेहता ही कर रहा था. डीएसपी और पुलिस निरीक्षक ने यह भी बताया कि फरार अपराधी संतोष राम के साथ कुलदीप और वीरेन्द्र पांडेय इसी प्रकार अलग-अलग स्थानों पर मालवाहक वाहन को बुकिंग कर उसे लूटते थे.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह

Published at:06 Mar 2022 06:56 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.