जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): पं बंगाल के चोड़ीदा गांव में कथित तौर पर पुलिस की पिटाई से आदिवासी युवक शिकारी सिंह मुंडा की हिरासत में मौत होने का मामला गर्माने लगा है. यह गांव पद्मश्री गंभीर सिंह मुंडा का गांव है और इस वजह से मामले की चर्चा दूर-दूर तक हो रही है. सूचना मिलने पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मृतक के पीड़ित परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे. उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत तौर पर इस परिवार को जानते हैं. मृतक का शराब के व्यापार से कोई लेना देना नहीं था, पुलिस ने जानकारी लेने के लिए हिरासत में लिया और पिटाई से मौत हो गई ,जिस पर बंगाल सरकार को जवाब देते नहीं बन रहा. मुंडा ने बंगाल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए.
दरअसल, उत्पाद विभाग ने पहले उस युवक को शक के आधार पर पकड़ा था जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर कथित तौर पर पिटाई की. इससे उसकी मौत हो गई. केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ भाजपा सांसद ज्योतिर्यमय सिंह महतो, हबीबपुर विधायक जोयल मूर्मू और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्युरो हेड(जमशेदपुर)
