☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर : बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित ऑक्सिटॉसिन इंजेक्शन की खेप किया जब्त

जमशेदपुर : बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित ऑक्सिटॉसिन इंजेक्शन की खेप किया जब्त

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) -  जमशेदपुर ड्रग कंट्रोल विभाग की ओर से जुगसलाई एमई रोड स्थित विकास रोडवेज के गोदाम में छापेमारी की गई. यहां से विभाग ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित ऑक्सिटॉसिन इंजेक्शन की खेप जब्त किया है. इसे भारत सरकार के लैब में जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है.

स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक

जानकारी के अनुसार ऑक्सिटॉसिन इंजेक्शन का उत्पादन और वितरण प्रतिबंधित है. यह स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है. खास कर लड़कियों और छोटे बच्चों को इसके प्रभाव में आने से नुकसान उठाना पड़ता है. इसका प्रयोग दुधारू पशुओं और सब्जियों के लिए किया जाता है. ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारी ने बताया कि दुधारू पशुओं को इसका इंजेक्शन देने से वह अधिक दूध करती है, और सब्जियों में लगाने से उसमें ग्रोथ ज्यादा होता है. मगर इसमें प्रयोग होने वाले केमिकल शरीर के लिए बेहद ही घातक और खतरनाक होते हैं.

पटना से जमशेदपुर पहुंचा प्रतिबंधित दवाओं का खेप

मौके पर जमशेदपुर ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि पटना से जमशेदपुर प्रतिबंधित दवाओं का खेप आ रहा है. इस सूचना के आलोक में यह कार्यवाई की गई. यहां से 17 कार्टन प्रतिबंधित इंजेक्शन ऑक्सीटॉसिन बरामद किया गया है. ट्रांसपोर्ट के मालिक को तलब किया गया है, अगर वे दवा के वास्तविक मालिक की जानकारी उपलब्ध करा देंगे तो किंगपिन तक पहुंचा जाएगा. अगर जानकारी उपलब्ध नहीं कराते हैं, तो उनके खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. हालांकि पूरे कार्यवाई के दौरान ट्रांसपोर्टर नदारद रहे. इधर विभाग के इस कार्रवाई के बाद पूरे शहर के दवा कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Published at:06 Mar 2022 06:13 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.