☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गर्लफ्रैंड से मिलने मना करता था पिता, बेटे ने पिता को ही चाकू से मार डाला

गर्लफ्रैंड से मिलने मना करता था पिता, बेटे ने पिता को ही चाकू से मार डाला

खूंटी (KHUNTI) - एक महिला से प्रेम प्रसंग के चलते बेटे ने अपने  बूढ़े पिता को चाकू से गला रेत कर हत्या कर दिया. बीच बचाव करने आयी मां को भी बेटे ने चाकू से मार कर घायल कर दिया. हत्यारे बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार तोरपा थाना क्षेत्र के कनकलोया गांव में बीते शनिवार की रात 68 वर्षीय धीरन मुंडा अपने घर मे रात 8 बजे के लगभग सब्जी बना रहा था. इसी बीच उसका छोटा बेटा विलवन मुंडा उर्फ विलवन तोपनो आया और अपने पिता से उलझ पड़ा. देखते ही देखते बाप बेटे में जोरदार झगड़ा शुरू हो गया. इसी बीच बगल में पड़े चाकू से धीरन के गले को काट दिया. वहीं युवक की मां बिल्सी तोपनो बाप बेटे के लड़ाई में बीच बचाव करने गई तो विलवन ने मां पर भी वार करते हुए उसके हाथ मे चाकू चला दिया और छाती में एक लात मार दिया जिससे दूर जा गिरी. जिससे विल्सी बेहोश हो गई वही धीरन खून से लथपत हो गया कुछ देर के बाद घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर धीरन के बड़े बेटे दानिएल मुंडा ने पुलिस को सूचना दिया और कहा कि मेरा छोटा भाई का किसी महिला से प्रेम प्रसंग चलता है जिसे मेरे पिता विरोध करते थे. जिससे हमेशा कहा सुनी होते रहता था. इधर घटना की सूचना पाकर तोरपा पुलिस त्वरित करवाई करते हुए विलवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं घटना की सूचना पाकर अम्मा  मुखिया जुलयानी तोपनो और उड़िकेल मुखिया सोशांति कोनगाडी मृतक के घर पहुंच स्वजनों को सांत्वना देने पहुंचे.

रिपोर्ट : मुजफ्फर हुसैन, खूंटी

 

Published at:06 Mar 2022 06:04 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.