✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत, कैसे घर के सामने खड़ी महिला से ठग लिए पहने जेवर

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:22:39 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर में ठगी कर गहने लूटने के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में साकची थाना के बाराद्वारी चन्द्रावली अपार्टमेंट की रहनेवाली उषा देवी नामक महिला को ठगों ने रविवार तड़के चूना लगा दिया और उनके गहने ले उड़े. महिला के अनुसार सुबह वे मॉर्निंग वॉक कर लौट रही थी. जैसे ही चन्द्रावली अपार्टमेंट के गेट के भीतर प्रवेश कर रही थी, पीछे से एक शख्स आवाज देता हुआ अपार्टमेंट के अंदर प्रवेश किया और महिला को कहा कि अपार्टमेंट के सामने खड़े पुलिसवाले उसे बुला रहे है. यह बोलकर ठग महिला को बाहर ले गया. महिला ने बताया कि पुलिस की गाड़ी सामने से ही गुजर रही थी. इसलिए उन्हें लगा कि वो युवक पुलिस का ही आदमी है. बाहर ले जाकर युवक ने पीड़िता से कहा कि दो दिन पहले यहां एक महिला के साथ गहने की ठगी हुई है. इसी को देखते हुए हमें सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है. आप अपने गहने उतार कर कागज में लपेट लें, और फिर घर चले जाएं. महिला ने ऐसा ही किया. मगर घर आने पर देखा तो गहने गायब थे.

पुलिस के हाथ लगी नाकामी

वैसे पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. महिला ने इसकी शिकायत साक्षी थाने में कर दी है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. वैसे जमशेदपुर में बीते एक पखवाड़े से हो रहे लूट, छिनतई, ठगी की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. बता दें कि बीते दिनों जहां साकची थाना अंतर्गत बसंत सिनेमा के समीप हॉलमार्किंग करा गहने पहुंचाने जा रहे एक ज्वेलर्स के कर्मियों से दस लाख रुपए के गहने फर्जी पुलिसवाला बनकर लूट लिया गया, वहीं शनिवार को मानगो आनंद विहार कॉलोनी में स्प्रे मारकर एक महिला को बेहोश कर ढाई लाख के गहने सफाई के नाम पर ठगों ने उड़ा लिए गए थे. अभी घटना के 24 घंटे भी नहीं बीते कि ठगी की एक नई घटना सामने आ गई. इन सभी घटनाओं को रोक पाने में पुलिस अब तक नाकाम साबित हो रही है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.