✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साइबर अपराधियों ने ठगी के लिए अपनाया अब ये नया तरीका, पुलिस के हत्थे चढ़े 8 अपराधी

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:20:35 PM

देवघर (DEOGHAR) : जिले में आजकल साइबर अपराध लगातार बढ़ रहा है. पुलिस भी इसे रोकने में लगातार लगी हुई है. ऐसे में अगर अनाज बेचने और आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के लिए कोई खुद को इसका कॉन्ट्रैक्टर बताकर आपसे बैंक में खाता खोलने के लिए बोले तो आप उससे सावधान हो जाइए, नहीं तो आपके बैंक खाता से साइबर ठगी की राशि की लेन देन शुरू हो जाएगी और आपको पता भी नहीं चलेगा. फिर भविष्य में आप बिना गलती के पुलिस की चंगुल में फंस सकते हैं. दरअसल, खाता खोलने के वक़्त ये लोग अपना फर्जी मोबाइल नम्बर भी बड़ी चालाकी से खाता से लिंक करवा लेते हैं.

8 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऐसे ही मामले में देवघर एसपी धनंजय कुमार सिंह को मिले इनपुट पर साइबर पुलिस ने शाहिद हुसैन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. शाहिद इसी तरह से फ़र्ज़ीगिरी कर बैंक खाता खुलवाता था और साइबर अपराधियों को खाता संख्या उपलब्ध कराता था. फिर इस खाते में जितना रकम साइबर के माध्यम से ठगी कर जमा होती थी, उसपर 10 प्रतिशत कमीशन लेकर बाकी का पैसा साइबर अपराधियों को दे देता था. साइबर पुलिस ने पूछताछ के क्रम में इसके निशानदेही पर 7 अन्य को भी गिरफ्तार किया है. इन सभी की गिरफ्तारी मधुपुर और पथरौल थाना क्षेत्र से की गई है. पुलिस ने इनके पास से 13 मोबाइल, 16 सिम, 1 लैपटॉप, 4 पासबुक, 2 चेकबुक और 5 हज़ार नगद बरामद की है. अपराधियों के बारे में जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार 8 शातिरों में से 2 का आपराधिक इतिहास है. इनमें से पंकज कुमार दास पर मधुपुर और साइबर थाना में मामला दर्ज है जबकि बबलू कुमार दास पहले भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है. फिलहाल, पुलिस और कड़ाई से इनसे अन्य सदस्यों की जानकारी हासिल कर रही है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.