☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राज्य में जनाधार तलाशने में जुटी राजद, बाबा नगरी से शुरू किया सदस्यता अभियान  

राज्य में जनाधार तलाशने में जुटी राजद, बाबा नगरी से शुरू किया सदस्यता अभियान  

देवघर (DEOGHAR) : झारखंड में राजद पार्टी फिर से अपना जनाधार तलाश रही है. इसे लेकर 6 मार्च  से बाबानगरी देवघर से पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई है. देवघर में पार्टी द्वारा संताल परगना प्रमंडल एवं प्रदेश स्तरीय बैठक तथा सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान सहित प्रदेश और प्रमंडल स्तर के नेताओं ने शिरकत की.

25 लाख नए सदस्यों को दिलाई जाएगी पार्टी की सदस्यता

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने बताया कि लालू यादव के विचार और सिद्धान्तों को लेकर राजद द्वारा युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान गांव से लेकर जिला स्तर तक चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत 25 लाख नए सदस्य को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्ग, धर्म और जाति को साथ लेकर अपने जनाधार को मजबूती प्रदान कराएगी. पार्टी सभी विधानसभा क्षेत्र में अपना जनाधार तलाशने के बाद आगामी चुनाव में अकेले चुनाव लड़ सकती है. झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने बताया कि जिस तरह देश के हालात बद से बदत्तर होते जा रहे हैं. वैसे में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में यूथ आइकॉन तेजस्वी यादव उभर रहे हैं. इन्होंने बताया कि झारखंड में सदस्यता अभियान की सफलता के बाद 11 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के लिए नई रूप रेखा तय की जाएगी.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Published at:06 Mar 2022 03:51 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.