✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू : जेब में नहीं थे 90 रुपये तो दुकानदार को मार दी गोली

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:07:22 PM

पलामू (PALAMU )- जिले में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. यही वज़ह है कि पलामू पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा को एक दिन में तीन-तीन प्रेस वार्ता करनी पड़ रही है. एसपी ने रविवार को प्रेस वार्ता कर तीन आपराधिक मामलों का खुलासा किया है. इसमें से एक है तरहसी थाना क्षेत्र के विनायका गांव में 27 फरवरी को हुए नकुल सिंह की हत्या का मामला. पुलिस ने घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में विकास भुइयां, संदीप कुमार और नित्यम कुमार शामिल हैं. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और मोबाइल फोन बरामद किया है. तीनों आरोपियों को तरहसी के सोनपुरा गांव से गिरफ्तार किया गया है.

90 रुपए के लिए हुई हत्या

एसपी चंदन सिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों का कहना है कि ये लोग दारू पी रहे थे जिसमें 340 रुपये का बिल बना था. इन लोगों के पास 250 रुपये थे. जो बाकी बचे 90 रुपए थे उसके लिए नकुल सिंह और तीनों आरोपियों के बीच बकझक हुई. इस दौरान उन्होंने गोली चला दी.

रिपोर्ट : जफर महबूब, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.