✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे झारखंड कांग्रेस प्रभारी, भोले नाथ से की यह कामना

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:22:07 PM

देवघर (DEOGHAR) – झारखंड कांग्रेय प्रभारी अविनाश पांडेय रविवार को देवघर के बाबा बैद्यनाथ पहुंचे और बाबा के पूजा अर्चना की. सभी की खुशहाली की कामना की. मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस में आने वाले दिनों में बदलाव दिखेंगे. इसके साथ ही संगठन की ऐसी मजबूती दिखेगी जो देखने लायक होगी. बता दें कि दुमका में आयोजित प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन में शिरकत कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने से पहले झारखंड प्रभारी बाबा दरबार पहुंचे थे.

पूजा के बाद कांग्रेस नेता पहुंचे पंडा धर्म रक्षिणी सभा के कार्यालय

अविभाजित बिहार में मंत्री रहे कृष्णानंद झा, झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, aicc मेंबर मणिशंकर, दिनेशानंद झा,जिलाध्यक्ष सहित कई नेताओं के साथ बाबा मंदिर पहुंचे. यहां तीर्थ पुरोहितों द्वारा विधि विधान और मंत्रोचारण से संकल्प कराते हुए गर्भगृह में ले जाकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करवाया गया. पूजा अर्चना के बाद सभी कांग्रेस नेता पंडा धर्म रक्षिणी सभा के कार्यालय गए. जहां सभा द्वारा सभी को सम्मानित किया गया. मौके पर बोलते हुए झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया कि देश के सभी लोगों की खुशहाली की कामना बाबा बैद्यनाथ से की है. इसके अलावा यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सकुशल वतन वापसी की भी कामना बाबा से की है.

राजनितिक रणनीति

प्रभारी ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा दिया गया टास्क पर झारखंड में काम किया जा रहा है. वहीं आने वाले दिनों में इसका परिणाम भी सामने दिखाई देने लगेगा. संताल परगना सहित पूरे राज्य में संगठन और अत्यधिक मजबूत होगी. गौरतलब है कि संताल परगना झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ के रूप में जाना जाता है. ऐसे में यहां कांग्रेस पार्टी का कितना असर दिखेगा ये आने वाला वक़्त ही बताएगा.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.