✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रेलवे ने शुरू की नई सुविधा, अब यात्री क्यूआर कोड से खुद बना सकेंगे अपनी टिकट

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:23:25 PM

झुमरी तिलैया (JHUMRI TYAILIA) - कोडरमा रेलवे स्टेशनों पर लंबी लाइन से यात्रियों को अब राहत मिलेगी. आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) से खुद ही यात्री अपना अनारक्षित टिकट ले सकते हैं. इसकी सुविधा शुक्रवार से शुरू कर दी गई है. यात्री अपनी टिकट के पैसों का भुगतान क्यूआर कोड और पेटीएम एप के माध्यम से कर सकेंगे. धनबाद रेल मंडल के धनबाद सहित लगभग आधे दर्जन स्टेशनों पर एटीवीएम में मेट्रो की तरह स्वयं टिकट बनाने और उनका भुगतान डिजिटल माध्यम से करने की सुविधा शुरू कर दी है.

ऐसे काटे खुद की टिकट

कोडरमा स्टेशन के उत्तर छोर में 2 और दक्षिण छोर में एक मशीन लगाई गई है. इसमें अंग्रजी हिन्दी और बंगला भाषा का विकल्प दिया गया है और जिस स्टेशन के लिए टिकट बनानी है. उसका उस स्टेशन का नाम लिखना होगा. साथ ही एक्स्प्रेस और पेंसेजर ट्रेन का किराया भी इसमें पता चल जायेगा. रेल मंत्रालय ने मेट्रो सर्विस की तरह एटीवीएम से भी स्वयं टिकट बनाने और उसका भुगतान करने की सुविधा प्रदान करने के निर्देश सेंटर फार रेलवे इंफारमेशन सिस्टम (क्रिस) को दिए थे. क्रिस ने एटीवीएम को नए साफ्टवेयर से जोड़ दिया है. जहां यात्री यात्रा टिकट, प्लेटफार्म टिकट, सीजन टिकट के नवीनीकरण और एटीवीएम स्मार्ट कार्ड का रिचार्ज स्वयं कर सकेंगे. साथ ही उसका भुगतान किसी भी यूपीआइ सक्षम ऐप और पेटीएम से कर सकेंगे. यात्री को एटीवीएम में यात्रा विवरण का चयन करेंगे तो स्क्रीन पर उसका किराया प्रदर्शित होगा. यात्री पेटीएम फ्रीचार्ज यूपीआइ क्यूआर कोड भुगतान का विकल्प चुनेंगे तो स्क्रीन पर क्यूआर कोड भी उपलब्ध होगा. स्क्रीन पर दर्शाए गए क्यूआर कोड को 180 सेकेंड के भीतर स्कैन करना हेागा. यात्रियों के लिए एटीवीएम से स्वयं टिकट बनाने और उनका भुगतान क्यूआर कोड से करने की सुविधा शुरू हो गई है. इससे यात्रियों को टूटे पैसे की किल्लत का सामना भी नहीं करना पडेगा.

50 रुपए सिक्यूरिटी मनी पर 3 प्रतिशत की मिलेगी छूट

इधर कोडरमा के वाणिज्य प्रवेक्षक मनोहर प्रसाद और वाणिजय सह आरक्षण प्रवेक्षक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति के पास क्यूआर कोड कोड की सुविधा नहीं है. वह व्यक्ति स्मार्ट कार्ड काउन्टर से बना सकता है. इसके लिए 50 रुपए सिक्यूरिटी मनी जमा ली जाती है. इसमें हर रिचार्ज पर 3 प्रतिशत की छूट की सुविधा भी उपलब्ध है.

रिपोर्ट : अमित कुमार, झुमरी तिलैया

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.